पंचायत प्रकाशन न्यूज़… ✍️✍️✍️….

प्रमुख सवाददाता शरद गुप्ता -sitapur sarguja: खबर का बड़ा असर! चंद घंटों में कलेक्टर का एक्शन, निर्माण पर लगी रोक !
सीतापुर तहसील न्यायालय परिसर में आधार कार्ड सेंटर के नाम पर चल रहे कथित निर्माण कार्य पर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। चंद घंटों के भीतर सरगुजा कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से सवाल उठ रहे थे। खबर सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अब प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण किन परिस्थितियों में प्रारंभ हुआ।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि बिना विधिवत अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार्य नहीं होगा और नियमों के विरुद्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

