पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बस्तर संभाग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बस्तर संभाग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति
छत्तीसगढ़

रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

Vivekanand Bhatt
Last updated: 2026/08/19 at 9:00 AM
Vivekanand Bhatt
Share
3 Min Read
SHARE

Panchayatprakashan.com

राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने छात्राओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से सरगुजा जिले एवं पूरे संभाग का गौरव बढ़ा है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं ने आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत से मुलाकात की। कलेक्टर श्री वसंत ने छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुशासन, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा सहित शिक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर एवं शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर की 286 छात्राओं ने सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व किया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से भारत की गौरवशाली स्वतंत्रता यात्रा, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, विविधता और देश के प्रति समर्पण की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने की गौरवपूर्ण भावना को भी शामिल किया गया।
छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान से लेकर आधुनिक भारत की उपलब्धियों तथा युवा शक्ति के उत्साह को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सजीव रूप दिया। उनकी देशभक्ति, अनुशासन, ऊर्जा और उत्कृष्ट प्रस्तुति की दर्शकों ने करतल ध्वनि से सराहना की।
राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। समारोह में विभिन्न सुरक्षा बलों एवं पुलिस की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। स्कूली विद्यार्थियों ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा डॉ. दिनेश कुमार झा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने कठिन अभ्यास एवं अनुशासन के साथ तैयारी की। प्रस्तुति की कोरियोग्राफी श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव एवं श्री तुषार सरकार ने की।
सरगुजा की 286 छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय, जिले और पूरे संभाग का गौरव बढ़ा है। शिक्षा विभाग ने छात्राओं, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को इस सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

You Might Also Like

जर्जर भवन में चल रहा राजापुर पशु चिकित्सालय, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Pashu oaushadhalaye hua jarjar

रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश लखनपुर के ग्राम कटकोना में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, खदान से जुड़े विषय पर ग्रामीणों को दिया भरोसालखनपुर के ग्राम कटकोना में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, खदान से जुड़े विषय पर ग्रामीणों को दिया भरोसा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Vivekanand Bhatt August 19, 2026 August 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति
Next Article Pashu oaushadhalaye hua jarjar

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जर्जर भवन में चल रहा राजापुर पशु चिकित्सालय, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़ August 19, 2026
Pashu oaushadhalaye hua jarjar
छत्तीसगढ़ August 19, 2026
रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति
छत्तीसगढ़ August 18, 2026
रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति
छत्तीसगढ़ August 17, 2026
पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
Follow US
© 2025 All Rights Reserved. Hosted By: Trinetra DigiTech
  • ABOUT
  • CONTACT
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • SITE MAP
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?