पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बस्तर संभाग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितअम्बिकापुर 21 अगस्त 2026
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बस्तर संभाग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितअम्बिकापुर 21 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितअम्बिकापुर 21 अगस्त 2026

Vivekanand Bhatt
Last updated: 2026/08/21 at 2:27 PM
Vivekanand Bhatt
Share
2 Min Read
SHARE

Panchayatprakashan.com

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में फेमेक्स कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत “आपदा से तैयारी – है समझदारी” एवं “सजग नागरिक – सुरक्षित समाज” की थीम पर आपदा प्रबंधन एवं जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान जन-धन की सुरक्षा, त्वरित बचाव एवं राहत कार्यों के प्रति जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षित करना था।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में एनडीआरएफ की टीम द्वारा जनपद क्षेत्र के सरपंचों, सचिवों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान बाढ़ से बचाव, अग्निकांड की स्थिति में सुरक्षा उपाय, भूकंप के समय बरती जाने वाली सावधानियां, आकाशीय बिजली से बचाव, करंट लगने की स्थिति में प्राथमिक सहायता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के बचाव तथा सीपीआर देने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही डूबने की स्थिति में व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने तथा प्राथमिक उपचार के संबंध में भी व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में उपस्थित सरपंच एवं सचिवों ने एनडीआरएफ की टीम के साथ संवाद करते हुए अपने क्षेत्र में आने वाली आपदाओं से संबंधित समस्याएं एवं जिज्ञासाएं साझा कीं। विशेष रूप से सर्पदंश एवं आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा एवं बचाव उपायों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। एनडीआरएफ के विशेषज्ञों ने प्रत्येक स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों एवं त्वरित कार्रवाई के बारे में बिंदुवार जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर राजवाड़े सहित जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को यह संदेश दिया गया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सजगता, सही जानकारी और समय पर की गई कार्रवाई से अनेक बहुमूल्य जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

You Might Also Like

घुनघुटा जलाशय में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजितएनडीआरएफ की 03 वाहिनी मुंडली, कटक (ओडिशा) की टीम ने ग्रामीणों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के उपायों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

जर्जर भवन में चल रहा राजापुर पशु चिकित्सालय, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Pashu oaushadhalaye hua jarjar

रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Vivekanand Bhatt August 21, 2026 August 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article घुनघुटा जलाशय में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजितएनडीआरएफ की 03 वाहिनी मुंडली, कटक (ओडिशा) की टीम ने ग्रामीणों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के उपायों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

घुनघुटा जलाशय में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजितएनडीआरएफ की 03 वाहिनी मुंडली, कटक (ओडिशा) की टीम ने ग्रामीणों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के उपायों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ August 20, 2026
जर्जर भवन में चल रहा राजापुर पशु चिकित्सालय, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़ August 19, 2026
Pashu oaushadhalaye hua jarjar
छत्तीसगढ़ August 19, 2026
रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति
छत्तीसगढ़ August 18, 2026
पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
Follow US
© 2025 All Rights Reserved. Hosted By: Trinetra DigiTech
  • ABOUT
  • CONTACT
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • SITE MAP
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?