पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बस्तर संभाग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बस्तर संभाग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
पंचायत प्रकाशन > Blog > छत्तीसगढ़ > ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी
छत्तीसगढ़

ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी

Vivekanand Bhatt
Last updated: 2026/08/16 at 11:32 AM
Vivekanand Bhatt
Share
4 Min Read
SHARE

Panchayatprakashan.com

स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत ग्राम करजी में जागरूकता कार्यक्रमअम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/  

केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सरगुजा जिले के ग्राम करजी, विकासखंड अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारतदृसंकल्प अभियान’ के तहत आयोजित दो दिवसीय नशामुक्ति केंद्रित चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को नशामुक्ति के संदेश से जोड़ते हुए विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं युवाओं ने भी प्रदर्शनी देखी और नशे के दुष्परिणामों तथा नशामुक्त जीवन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। चित्रों, इन्फोग्राफिक्स एवं अन्य दृश्य माध्यमों के जरिए नशीले पदार्थों के शारीरिक एवं मानसिक प्रभाव, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणाम, नशे से जुड़ी भ्रांतियों तथा नशे की रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करजी की सरपंच श्रीमती रंजनी देवी, पूर्व सरपंच श्री अजयलाल राजवाड़े, पूर्व शिक्षक श्री हीरालाल राजवाड़े तथा गणमान्य नागरिक श्री रामप्रसाद कुशवाहा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों एवं जागरूकता गतिविधियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ नशामुक्ति पर केंद्रित संदेश भी दिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कला एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अशोक कुमार, राज्य मंत्री प्रतिनिधि, सुनीता यादव, विजय ठाकुर, विनय प्रसाद तथा संबंधित विभागीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पोस्टर मेकिंग, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के संयुक्त संदेश के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति, नशामुक्ति एवं स्वस्थ जीवन से जुड़े संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को सामाजिक जागरूकता के साथ जोड़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान तथा नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रचनात्मक गतिविधियों एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाना आवश्यक है।

दो दिवसीय अभियान के दौरान चित्र प्रदर्शनी के साथ पोस्टर मेकिंग, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिताएं, गीत-नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा जागरूकता रैली जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति के संदेश को विद्यार्थियों, युवाओं, ग्रामीणों एवं आमजन तक रचनात्मक और प्रभावी तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया गया।

You Might Also Like

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश लखनपुर के ग्राम कटकोना में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, खदान से जुड़े विषय पर ग्रामीणों को दिया भरोसालखनपुर के ग्राम कटकोना में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, खदान से जुड़े विषय पर ग्रामीणों को दिया भरोसा

उर्स’’ के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु शांति समिति की बैठक 11 मई कोअम्बिकापुर

सरगुजा के विकास को लगेंगे नए पंखः माँ महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का कल 30 मार्च को होगा ऐतिहासिक शुभारंभ

जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

भैसाखार नाला से आगे ढलान मे एक्सीडेंट…

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Vivekanand Bhatt August 16, 2026 August 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article उर्स’’ के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु शांति समिति की बैठक 11 मई कोअम्बिकापुर
Next Article ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश लखनपुर के ग्राम कटकोना में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, खदान से जुड़े विषय पर ग्रामीणों को दिया भरोसालखनपुर के ग्राम कटकोना में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, खदान से जुड़े विषय पर ग्रामीणों को दिया भरोसा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश लखनपुर के ग्राम कटकोना में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, खदान से जुड़े विषय पर ग्रामीणों को दिया भरोसालखनपुर के ग्राम कटकोना में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, खदान से जुड़े विषय पर ग्रामीणों को दिया भरोसा
छत्तीसगढ़ August 16, 2026
उर्स’’ के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु शांति समिति की बैठक 11 मई कोअम्बिकापुर
छत्तीसगढ़ May 5, 2026
सरगुजा के विकास को लगेंगे नए पंखः माँ महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का कल 30 मार्च को होगा ऐतिहासिक शुभारंभ
छत्तीसगढ़ March 30, 2026
जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन
छत्तीसगढ़ March 14, 2026
पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
Follow US
© 2025 All Rights Reserved. Hosted By: Trinetra DigiTech
  • ABOUT
  • CONTACT
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • SITE MAP
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?