पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बस्तर संभाग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:   पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से अखिलेश कुमार बने ’ऊर्जादाता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बस्तर संभाग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home »   पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से अखिलेश कुमार बने ’ऊर्जादाता
छत्तीसगढ़

  पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से अखिलेश कुमार बने ’ऊर्जादाता

Vivekanand Bhatt
Last updated: 2026/02/06 at 1:22 PM
Vivekanand Bhatt
Share
3 Min Read
SHARE

पंचायत प्रकाशन न्यूज़… ✍️✍️✍️


सफलता की कहानी

घर की छत बनी ’पावर हाउस’, घर का बिजली बिल हुआ शून्यअंबिकापुर 06 फरवरी 2026/   शासन की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों के जीवन में उजियारा फैला रही है। इस योजना का लाभ उठाकर न केवल लोग बिजली बिल के बोझ से मुक्त हो रहे हैं, बल्कि बिजली बेचकर ’ऊर्जादाता’ की नई पहचान भी बना रहे हैं। लखनपुर के रहने वाले श्री अखिलेश कुमार राजवाड़े के लिए अब सूरज की किरणें केवल उजाला ही नहीं, बल्कि आर्थिक समृद्धि भी लेकर आ रही हैं। ’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ उठाकर अखिलेश ने अपने घर की छत पर 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है, जिससे उनका भारी-भरकम बिजली बिल अब पूरी तरह शून्य हो गया है।

उपभोक्ता से ’ऊर्जादाता’ तक का सफर
अखिलेश बताते हैं कि सोलर पैनल लगवाने से पहले उनका मासिक बिजली बिल 2,000 से 2,500 रुपए के बीच आता था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने गर्व से कहा कि पहले हम केवल बिजली के उपभोक्ता थे, लेकिन अब हम ’ऊर्जादाता’ बन गए हैं। अपनी जरूरत पूरी करने के बाद जो अतिरिक्त बिजली बचती है, उसे हम ब्ैच्क्ब्स् (छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) को बेच रहे हैं, जिसका भुगतान वित्तीय वर्ष के अंत में किया जाएगा।

शासन की सब्सिडी ने बनाया राह आसान
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की वित्तीय सुगमता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिली सब्सिडी ने सोलर पैनल लगवाना बेहद किफायती बना दिया है। अखिलेश को केंद्र सरकार से 60,000 रुपए और राज्य सरकार से 30,000 रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है। इस योजना में उन्हें कुल 90,000 रुपए की आर्थिक मदद से मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना अब एक सुलभ निवेश बन गया है।

पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम
अखिलेश कुमार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को पर्यावरण के लिए भी क्रांतिकारी बताया। उनके अनुसार, पारंपरिक बिजली उत्पादन में होने वाले प्रदूषण और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के मुकाबले सौर ऊर्जा पूरी तरह स्वच्छ है। इससे न केवल आर्थिक लाभ हो रहा है, बल्कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रदूषण मुक्त वातावरण भी तैयार कर रहे हैं।

आम जन से अपील
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर कमलेश ने अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया और अन्य नागरिकों से भी इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है, बल्कि देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

–

You Might Also Like

जर्जर भवन में चल रहा राजापुर पशु चिकित्सालय, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Pashu oaushadhalaye hua jarjar

रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Vivekanand Bhatt February 6, 2026 February 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Next Article मैनपाट महोत्सव 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्ण देव साय 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जर्जर भवन में चल रहा राजापुर पशु चिकित्सालय, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़ August 19, 2026
Pashu oaushadhalaye hua jarjar
छत्तीसगढ़ August 19, 2026
रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति
छत्तीसगढ़ August 18, 2026
रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति
छत्तीसगढ़ August 18, 2026
पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
Follow US
© 2025 All Rights Reserved. Hosted By: Trinetra DigiTech
  • ABOUT
  • CONTACT
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • SITE MAP
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?