पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बस्तर संभाग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बासिंग में लगाई चौपाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बस्तर संभाग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • हेल्थ
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
पंचायत प्रकाशन > Blog > छत्तीसगढ़ > मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बासिंग में लगाई चौपाल
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बासिंग में लगाई चौपाल

Vivekanand Bhatt
Last updated: 2025/05/24 at 4:56 AM
Vivekanand Bhatt
Share
3 Min Read
SHARE

सौगातों की बारिश से ग्रामीणों के चेहरे खिले

रायपुर, 23 मई 2025/ सुशासन तिहार के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक स्थित ग्राम बासिंग में बीएसएफ कैम्प परिसर में चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। नीम वृक्ष की छांव में खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, बल्कि मौके पर ही एक करोड़ रुपये से अधिक की सौगातों की घोषणा कर लोगों का दिल जीत लिया।

चौपाल में मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 8 अप्रैल से पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसंवाद और योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वे स्वयं क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक साफा और कलगी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समर कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों ने स्वहस्तनिर्मित गुलदस्ते भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और हॉफ मैराथन विजेता छात्र को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की समीक्षा की और कहा कि कोई भी पात्र महिला इस योजना से वंचित नहीं रहेगी। ग्रामवासी श्रीमती महेश्वरी दुग्गा और श्रीमती मनकाय ने योजना के लाभ साझा करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने नक्सल समस्या पर दो टूक कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र के लोगों के सहयोग से नक्सलवाद को समाप्त करने का राष्ट्रीय संकल्प मार्च 2026 तक पूरा होगा। उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए बनी पुनर्वास नीति को देश की सर्वश्रेष्ठ नीति बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, नोनी सशक्तिकरण, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत हितग्राहियों को चाबियां, चेक और नकद सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने दिव्यांग हितग्राही को व्हीलचेयर भी सौंपी।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर मुरहापदर में पुलिया निर्माण हेतु 20 लाख रुपये, बासिंग में खेल मैदान और बालक आश्रम/शाला मरम्मत हेतु 20 लाख रुपये,मुरहापदर और एहनार में आंगनबाड़ी भवन हेतु 24 लाख रुपये, बासिंग में हाट बाजार से बस्ती तक सीसी सड़क हेतु 25 लाख रुपये, कुंदला, बासिंग व मुरहापदर में नवीन घोटूल हेतु 15 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ओरछा में आदिवासी विकास विभाग द्वारा 8 करोड़ की लागत से निर्मित 250 सीटर छात्रावास भवन, जल आपूर्ति एवं विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया।

You Might Also Like

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश लखनपुर के ग्राम कटकोना में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, खदान से जुड़े विषय पर ग्रामीणों को दिया भरोसालखनपुर के ग्राम कटकोना में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, खदान से जुड़े विषय पर ग्रामीणों को दिया भरोसा

ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी

उर्स’’ के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु शांति समिति की बैठक 11 मई कोअम्बिकापुर

सरगुजा के विकास को लगेंगे नए पंखः माँ महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का कल 30 मार्च को होगा ऐतिहासिक शुभारंभ

जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Vivekanand Bhatt May 24, 2025 May 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article Breking news :ग्राम पंचायत डांगबुड़ा के सोल्हापारा के पास एक्सीडेंट ट्रेकटर से….पंचायत प्रकाशन न्यूज़… ✍️✍️✍️
Next Article “टेक्निकल इशू” या सुनियोजित लूट? अंबिकापुर के अस्पताल पर आयुष्मान योजना की धज्जियाँ उड़ाने का आरोप, अब न्याय की मांग

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश लखनपुर के ग्राम कटकोना में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, खदान से जुड़े विषय पर ग्रामीणों को दिया भरोसालखनपुर के ग्राम कटकोना में क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद, खदान से जुड़े विषय पर ग्रामीणों को दिया भरोसा
छत्तीसगढ़ August 16, 2026
ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी
छत्तीसगढ़ August 16, 2026
उर्स’’ के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु शांति समिति की बैठक 11 मई कोअम्बिकापुर
छत्तीसगढ़ May 5, 2026
सरगुजा के विकास को लगेंगे नए पंखः माँ महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का कल 30 मार्च को होगा ऐतिहासिक शुभारंभ
छत्तीसगढ़ March 30, 2026
पंचायत प्रकाशनपंचायत प्रकाशन
Follow US
© 2025 All Rights Reserved. Hosted By: Trinetra DigiTech
  • ABOUT
  • CONTACT
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • SITE MAP
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?